July 16, 2026

पहले ही दिन उमड़ी मंदिरों के बाहर भीड़, प्रतिपदा के साथ नव वर्ष शुरू

दमोह। चैत्र प्रतिपदा के साथ ही नवरात्रि पर्व शुरू हो गया है वही नगर के प्रमुख मंदिर के बाहर लगा बैनर अब चर्चाओं के साथ कौतुहल का विषय बन गया है।
शक्ति की आराधना के पर्व नवरात्रि की शुरुआत आज प्रतिपदा के साथ हो गई है। नगर के प्रमुख मां बड़ी देवी मंदिर में जल चढ़ाने और माता के दर्शनों के लिए हजारों श्रद्धालुओ की भीड़ पहले ही दिन उमड़ पड़ी। इसके अलावा नगर के अन्य सभी देवी मंदिरों में भी काफी भीड़भाड़ रही है। इसके साथ ही सबसे बड़े बड़ी देवी मंदिर के बाहर लगा एक बैनर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल मंदिर के बाहर एक बड़ा सा बैनर लगाया गया है। जिसमें लिखा है “विधर्मियों का प्रवेश निषेध है माताएं बहने पारंपरिक एवं सांस्कृतिक वेशभूषा में ही मंदिर आएं” इस बैनर के नीचे निवेदक हिंदू जागरण मंच लिखा हुआ है। लेकिन हिंदू जागरण मंच या किसी अन्य हिंदू संगठन का कोई भी नेता सामने नहीं आया है जो यह कह सके कि आखिर इस बैनर को लगाने के पीछे मकसद क्या है।

इसके पूर्व पिछले वर्ष अश्विन नवरात्रि के अवसर पर भी गरबा स्थलों पर पर भी इसी तरह के बैनर लगाकर कहा गया था कि बगैर आधार कार्ड या एपिक कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी। जिस पर सोशल मीडिया पर भी काफी बवाल मचा था अब यह बैनर लगाए जाने का सीधा सा अर्थ यही है कि गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है। इस तरह के बैनर लगाए जाने के पीछे लव जेहाद को रोकना बताया जाता है।

Message Us on WhatsApp