
दमोह। नौकरी से निकाले जाने से व्यथित एक बिजली कर्मचारी पावर हाउस पर चढ़ गया। जिसे बमुश्किल ग्रामीणों एवं बिजली कंपनी कर्मचारियों की मदद से नीचे का उतारा जा सका।
विद्युत वितरण केन्द्र हर्रई तेजगढ़ अंतर्गत आने पावर हाउस हिनौती में पदस्थ एक ऑपरेटर आज सुबह पावर हाउस पर चढ़ गया। जैसे ही दूसरे बिजली कर्मचारियों ने उसे पावर हाउस पर चढ़ते देखा तो तुरंत ही उसकी जान जाने के लिए बिजली बंद करा दी। बताया जाता है कि प्रहलाद अठ्या नामक कर्मचारी करीब 17 वर्षों से पावर हाउस में ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था। लेकिन उसे हाल ही में नौकरी से निकाल दिया गया। इससे व्यथित ऑपरेटर पावर हाउस पर चढ़ गया। उसने पावर हाउस पर चढ़कर आत्महत्या की कोशिश भी की हालांकि बिजली न होने के कारण वह इसमें सफल नहीं हो सका। टावर पर चढ़े कर्मचारी ने बताया कि वह पिछले 17 वर्षों से यहां पर कार्यरत है। जब यहां कोई भी काम नहीं करता था तब से वहां पर काम कर रहा है। 8 घंटे तो ठीक है 24 घंटे तक उसने लगातार ड्यूटी की है। अब अधिकारी न तो वेतन दे रहे हैं और न ही नौकरी पर रख रहे हैं। उसने आरोप लगाया कि अधिकारी रुपए लेकर दूसरे लोगों की भर्ती कर रहे हैं। इतने वर्षों के बाद अब वह कहां जाए उसे कौन नौकरी पर रखेगा। वहीं सूचना मिलने पर तेजगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक से पूछताछ की जा रही है। वही पावर हाउस प्रभारी अधिकारी श्री मंगलोई का कहना है कि कर्मचारी का आरोप बेबुनियाद है नियम के मुताबिक उसकी उम्र हो चुकी है इसलिए उसे ठेकेदार नेे उसे काम से निकाला है। जिन लोगों को काम पर रखा गया है वह उम्र की सीमा में आते हैं।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा