September 10, 2026

जमीनी विवाद पर बड़े भाई ने की छोटे भाई की जान लेने की कोशिश, गोली मारी

दमोह। जमीनी विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने ही सभी छोटे भाई को गोली मार दी मामला देहात थाना क्षेत्र के ग्राम सरखड़ी का है।
कहते हैं कि कलयुग में जर, जोरू और जमीन सारे फसादों कि जड़ होती है। इस लोकोक्ति को देहात थाना क्षेत्र के ग्राम सरखड़ी में आज लोगों ने चरितार्थ होते भी देख लिया है। दरअसल ग्राम सरखड़ी में दो भाइयों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर आज बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की जान लेने की कोशिश की है। बताया जाता है कि रमेश पटेल पुत्र भगवानदास पटेल उम्र करीब 60 वर्ष ने घरेलू जमीनी विवाद को लेकर अपने छोटे भाई 57 वर्षीय संतोष पटेल को अपनी लाइसेंसी बंदूक से सीने में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही देहात थाना टीआई विजय राजपूत एवं सागर नाका चौकी प्रभारी गरिमा मिश्रा तुरंत ही मौके पर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात थाना टीआई विजय सिंह राजपूत ने बताया कि ग्राम सरकारी में जमीनी विवाद को लेकर रमेश पटेल ने अपने भाई संतोष पटेल को गोली मार दी है। आरोपी अभी फरार है।
Message Us on WhatsApp