
दमोह. एक शादी समारोह में शराब पीकर हंगामा मचाने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार पुलिस कर्मचारियों पर आपराधिक मामला दर्ज किया है मामला सागर जिले की मोती नगर थाना क्षेत्र का है.
कहते हैं कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो फिर रक्षा की गुहार किस से लगाए जी हां कुछ ऐसा ही एक मामला सागर जिले की भगवानगंज क्षेत्र से सामने आया है. दरअसल यहां पर चार पुलिस कर्मचारियों ने शराब पीकर फायर किया और फिर अपने ही रिश्तेदार के साथ मारपीट कर दी उसके बाद मामला मोती नगर थाना पुलिस तक पहुंचा और पुलिस में तीनों कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया. बताया जाता है कि भगवानगंज स्थित एक वाटिका में देर रात पुलिस का रौब दिखा कर एक रिश्तेदार को पीट दिया. पीड़ित रिश्तेदार की शिकायत पर मोतीनगर थाना में तीनों पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है. मंगलवार 9 जुलाई को भगवानगंज स्थित एक विवाह स्थल पर नशे की हालत में पहुँचे तीन पुलिसकर्मियों ने देशी कट्टे से हवाई फायर कर पहले तो धौंस जमाई और फिर एक रिश्तेदार को पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया. पीड़ित की शिकायत पर मोतीनगर थाना में तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है. यह पूरा मामला पारिवारिक विवाद का बताया जाता है वही दूसरे पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने पक्ष के लोगों पर भी प्रकरण दर्ज किया है जिसमें बताया जाता है कि आनंद मिश्रा पन्ना जिले में पुलिस विभाग में पदस्थ हैं तथा उनकी पत्नी जनपद अध्यक्ष भी हैं. जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात्रि तीनो पुलिस कर्मी नशे में अपनी ससुराल में होने वाले विवाह समारोह में देर रात्रि पहुँचे थे. विवाह समारोह में आए मेहमानों के साथ अपने ससुराल पक्ष पर वर्दी की धौंस दिखा रहे थे. इसी दौरान मेहमानों ने उन्हें रोका तो उन्होंने देशी कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैला दी और समारोह में उपस्थित एक व्यक्ति को इतना पीटा की उसका सिर फट गया.जिससे विवाह समारोह में भगदड़ मच गई. पीड़ित व्यक्ति में थाना पहुँचकर तीनो पुलिस आरक्षको की शिकायत की. जिस पर मामला पंजीबद्ध कर जाँच शुरू कर दी. नशे की हालत में उत्पात मचाने वाले पुलिस कर्मी प्रधान आरक्षक कृष्णकुमार दुबे दमोह कोतवाली थाना में कार्यरत है. जबकि आरक्षक कपिल तिवारी बांदकपुर चौकी हिंडोरिया थाना और संदीप दुबे भोपाल यातायात पुलिस में कार्यरत बताए गए है. तीनों की ससुराल सागर में है. जहां वह वर्दी का रौब दिखा रहे थे. वहीं दूसरे पक्ष की रिपोर्ट पर घायल पक्ष के लोगों पर भी पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है जिसमें सविता दुबे की शिकायत पर पुलिसकर्मी आनंद मिश्रा तथा अन्य लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है.


More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा