
दमोह। हिंदू लड़कियों को हिजाब पहना जाने से लेकर शुरू हुआ गंगा जमुना स्कूल का व्यवहार लगातार गहराता जा रहा है धर्मांतरण सहित कई आरोपों में घिरे गंगा जमुना स्कूल संचालक पर एफआईआर होने के बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।
गंगा जमुना स्कूल के संचालक मोहम्मद इदरीश खान और उनके भाई मुस्ताक खान की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है नाबालिग छात्राओं की रिपोर्ट पर मोहम्मद इदरीश खान एवं संचालन कमेटी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत एफ आई आर दर्ज की गई है एफ आई आर दर्ज होने के बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे मामले की विस्तृत जांच करने के आदेश मुख्य सचिव और डीजीपी को दिए हैं। दरअसल मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दमोह के गंगा जमुना विद्यालय के संबंध में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने विवादों से घिरे दमोह के विद्यालय संचालकों के बारे में और भी गंभीर शिकायतें मिली हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज दमोह के गंगा जमुना विद्यालय के बारे में प्राप्त शिकायतों के सिलसिले में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को जांच के निर्देश दिए हैं। जिसमें विद्यालय संचालन से जुड़ी शिकायतों के साथ ही गंगा जमना, बीड़ी कंपनी 352, संभाग एवं प्रदेश स्तर पर तेंदूपत्ता का काम, कपड़े कारखाने भोपाल में, हार्डवेयर का कार्य, रेत खनन, करीब 1800 एकड़ इलाके में भू माफिया के रूप में सक्रिय, लगभग 300 एकड़ जमीन सिटी के आस पास पाई गई है। पेट्रोल पंप, वृहद स्तर पर जेहादी भू माफियाओं के लिए फंडिंग डोनेटर और गंगा जमुना दाल मिल, जिसकी दाल सप्लाई सऊदी अरब यूएई और यूनाइटेड नेशन अमीरात में होती है। इनका गंगा जमुना धर्म कांटा भी है, और शहर के मुख्य बाईपास में सैकड़ों एकड़ जमीन में दुकान भी हैं। यही नहीं दिल्ली, भोपाल, जबलपुर, बैंगलोर और हैदराबाद शहरों में कई फ्लैट ऑफिस और मकान होने की जानकारी मिली है। कई जेहादी तत्वों ने लव जेहाद में फंडिंग करते हुए उनको अजमेर और अन्य जगहों पर शिफ्ट करने का कार्य भी किया है। आरोपियों पर केंद्रीय एक्साइज की भारी मात्रा में चोरी की भी शंका है। इन सब बिन्दुओं एवं विद्यालय की गतिविधियों की विस्तार से जांच की जाएगी।
जांच समिति भी गठित
उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह दमोह के गंगा जमुना विद्यालय में विद्यार्थियों को प्रबंधन द्वारा स्कार्फ और हिजाब का उपयोग अनिवार्य रूप से करने की शिकायतें सामने आई थीं। जिसकी स्थानीय नागरिकों द्वारा भी विद्यालय प्रबंधन के संबंध में शिकायतें की गई हैं। राज्य सरकार ने इन परिस्थितियों को देखते हुए अलग-अलग आयामों से जाँच के निर्देश दिए हैं। धर्मांतरण के संबंध में एक अन्य जानकारी भी सामने आई थी जिसमें बताया गया है कि गंगा जमुना फर्म के संचालक जाकिर नाइक के संपर्क में थे।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा