
दमोह। एक मुस्लिम स्कूल में हिंदू लड़कियों को हिजाब पहनाए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। डीईओ ने स्कूल प्रबंधन को क्लीन चिट दी है। वहीं हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन दिया।
दमोह नगर में स्थित गंगा जमुना हायर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा परिणाम आने पर छात्र-छात्राओं के पोस्टर स्कूल की दीवार पर चस्पा किए जाने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। दरअसल स्कूल में कई सारे हिंदू बच्चे अध्ययनरत हैं। इनमें से प्रवीण्य सूची में स्थान पाने वाली 4 छात्राओं की फोटो हिजाब पहना कर स्कूल की दीवार पर चस्पा कर दी गई। जब यह मामला हिंदू संगठनों के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत फोटो और वीडियो शेयर करना शुरू कर दिए। विरोध स्वरूप आज एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिसमें स्कूल की मान्यता रद्द किए जाने, डीईओ एवं पीआरओ पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इसके अलावा हिंदू संगठनों ने आरोप लगाए कि स्कूल प्रबंधन द्वारा शिक्षा के नाम पर लव जेहाद का खेल खेला जा रहा है। स्कूल प्रबंधन पर कठोर कार्रवाई कर उस पर एफ आई आर की जानी चाहिए। स्कूल प्रबंधन की इस हरकत से हिंदू संगठनों को आघात लगा है। ज्ञापन के द्वारा संगठन के लोगों ने स्कूल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन के विरुद्ध हाथों में तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की। इस मामले में जब स्कूल संचालक मोहम्मद मुस्ताक खान से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। सिर्फ इतना कहा कि वह अपना पक्ष डीईओ एवं पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख चुके हैं। वही इस मामले में बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


स्कूल में हो रहा है लव जेहाद
हिंदू जागरण मंच से जुड़े कृष्णा तिवारी का कहना है की गंगा जमुना स्कूल में कई वर्षों से हमारी बहन बेटियों को परेशान किया जा रहा है। बात न मानने बच्चियों को एडमिशन नहीं देते। जब कल हम ज्ञापन की तैयारी कर रहे थे उसी समय कलेक्टर महोदय ने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दिया की मामला निराधार है। इसकी हम सभी हिंदू संगठन निंदा करते हैं। हमारी मांग है कि जांच करने वाले अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए। स्कूल की मान्यता रद्द की जाए तथा स्कूल प्रबंधन पर एफ आई आर कर मामले की पूरी जांच की जाए। यह एक इस्लामिक स्कूल है। इसमें न राष्ट्रगान होता है न भारत माता की जय बोली जाती है। हिंदू बहन बेटियों से स्कूल के काम कराए जाते हैं।
हाई कमेटी बनाएंगे
प्रभारी एसडीएम आर एल बागरी का कहना है कि हिंदू जागरण मंच की तरफ से एक ज्ञापन प्राप्त हुआ है। हम लोग गंगा जमुना स्कूल मामले में एक हाई कमेटी का गठन करके जांच कराएंगे। कल क्या हुआ इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है। जो कुछ भी कार्यवाही होगी वह जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव