मार्च 17, 2026

गणतंत्र का महामहोत्सव जिले भर में धूमधाम से मनाया गया

दमोह। दमोह जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया मुख्य आयोजन प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश के राजस्व परिवहन एवं जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुख्य समारोह में अध्यक्षता की तथा ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात विभिन्न विभाग द्वारा तैयार की गई झांकियां निकाली गई इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं प्रतिभाशाली छात्रों का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी।

इसी तरह विधायक अजय टंडन ने विधायक कार्यालय में ध्वजारोहण कर प्रदेश अध्यक्ष का जनता के नाम संबोधन दिया। उन्होंने घंटाघर पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गांधी चौक में कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष रतन चंद जैन ने ध्वजारोहण किया।

इसी प्रकार नगर पालिका परिसर तथा महाराणा प्रताप हाई स्कूल में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू वीरेंद्र राय ने ध्वजारोहण किया।

जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पटेल ने ध्वजारोहण तथा जिला पंचायत द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों से अवगत कराया। जिला पंचायत सीईओ अजय श्रीवास्तव उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू कटारे सहित सभी सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में मिशन के जिला समन्वयक श्याम गौतम ने ध्वजारोहण किया किया एवं मिशन द्वारा ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने तथा उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने संबंधी गतिविधियों की जानकारी देते हुए विकास कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।

पथरिया से बसपा की दबंग विधायक श्रीमती रामबाई परिहार ने अपने निवास पर ध्वजारोहण किया तत्पश्चात वह पथरिया में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल हुई। उन्होंने आमजन को विधानसभा क्षेत्र में अब तक कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी तथा इस बात के लिए आश्वस्त किया की गरीब पिछड़े शोषित वर्ग की वंचित लोगों सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। पूर्व सांसद हर्रई क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान सिंह ने अपने क्षेत्र में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश दिया। साथ ही क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर ना छोड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Message Us on WhatsApp