मार्च 17, 2026

कलेहरा के पास भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत मामला संदिग्ध

दमोह। देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं शराब की बॉटलें बड़ी संख्या में पाए जाने से मामला संदिग्ध बन गया है।
दमोह जबलपुर हाईवे पर बीती देर रात करीब 3:00 बाइक सवारों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। जबेरा थाना अंतर्गत कलेहरा के पास दो बाइक सवार जबेरा की तरफ जा रहे थे। वहीं सामने से आ रहे एक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवार वाहन के टायरों की चपेट में आ गए। घटना के करीब घंटे भर बाद तक दोनों वहीं पर पड़े रहे। उसी रास्ते से निकल रहे पुलिस पायलट ने जब दोनों को वहीं पर पड़ा हुआ देखा तो तुरंत ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने एक अज्ञात युवक को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे की गंभीर हालत देखते हुए उसे जबलपुर रेफर कर दिया, लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि दोनों बाइक सवार संभवत है या तो शराब की तस्करी करते थे या फिर वह अवैध रूप से शराब बेचने का काम करते थे, क्योंकि घटना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में शराब की फूटी भी बोतलें पड़ी पाई गई तथा शराब की महक आ रही थी। यह कौन थे, कहां से शराब लेकर आ रहे थे और कहां जा रहे थे इसकी भी जानकारी नहीं लग सकी है। हालांकि जबेरा पुलिस का कहना है कि बाइक के नंबर से मृतकों की डिटेल निकाली जा रही है। टक्कर मारने वाला वाहन कौन था इसका भी फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना में दोनों मृतकों क्रिस्टल बुरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण उनकी पहचान में परेशानी आ रही है यह भी संभावना व्यक्त की गई है कि संभवत है दोनों मृतकों का कोई पीछा कर रहा होगा जिसके कारण वह तेज रफ्तार से वाहन चला रहे होंगे और इसी कारण वह दुर्घटना का शिकार हो गए।

Message Us on WhatsApp